भाजपा के कारण हेमंत सरकार को करना बहुमत साबित : सुखदेव भगत

    भाजपा के कारण हेमंत सरकार को करना बहुमत साबित : सुखदेव भगत

    लोहरदगा ( LOHARDAGA) - पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने भाजपा पर झारखंड में भी सरकार को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाया है, इस संबंध में सुखदेव भगत ने कहा कि भाजपा के द्वारा अन्य  राज्यों के बाद झारखंड में भी कांग्रेस,जेएमएम और राजद की सरकार को अस्थिर करने का कार्य करने का प्रयास कर रही है, जिसकी वजह से हेमंत सोरेन को बहुमत साबित करना पड़ा, इन्होंने कहा कि भाजपा धन-बल के बदौलत राज्य में अस्थिरता पैदा करना चाहती है, लेकिन वर्तमान सरकार पूरी तरह से एकजुट है, और इसी का प्रमाण है कि 5 सितंबर को विधायकों ने अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का कार्य विधानसभा में किया.

    रिपोर्ट - लोहरदगा , ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news