महिला हवलदार के एक बेटे को बदमाश ने मा'र डा'ला और दूसरे पुत्र को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, जानिये क्यों

    धनबाद(DHANBAD): पुलिसकर्मी के परिवार के साथ ही पुलिस जुल्म करने लगे, तो गुहार कहां लगाई जाए। सिमडेगा में कार्यरत महिला हवलदार मुन्नी देवी के परिजनों का यही दर्द है। दरअसल उनके बेटे शिव शक्ति उर्फ अभय की बुधवार की रात धनबाद के जगजीवन नगर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसकी खबर द न्यूज पोस्ट ने आपको दी थी। हमलावर को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर सरायढेला थाना को सुपुर्द कर दिया था. पिटाई के आरोप में पुलिस ने मृतक के भाई सूरज कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसे छोड़ने की मांग को लेकर मृतक के परिवार वालों ने  थाने का घेराव किया. उनका कहना है कि परिवार में मुखाग्नि देने वाला कोई नहीं है.

    यह भी पढ़ें:

    DHANBAD: नौ माह की अबोध के लिए सेंटर बना मां की गोद, जानिए पूरा मामला

    अंतिम संस्कार के लिए गिरफ्तार भाई को छोड़ने की मांग

    पुलिस मृतक के बड़े भाई को छोड़े, जिसे दाह संस्कार किया जा सकें. धरना पर बैठी मृतक की बहन बबली देवी ने कहा कि चाकू मारने वाले आरोपी को पीटने के आरोप में पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार किया है.  अभी हम लोग अंतिम संस्कार के लिए गिरफ्तार भाई को छोड़ने की मांग कर रहे है.  मृतक की बहन का कहना है कि भाई की हत्या करने वाले को थोड़ी बहुत मारपीट की गई, इसी आरोप में मृतक के बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है.  आरोपी हमलावर का  इलाज चल रहा है और वह बिल्कुल ठीक है.  वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष पर  कार्रवाई की जा रही है.  मृतक अभय की मां भी धनबाद पहुंच गई है.

    रिपोर्ट: प्रकाश, धनबाद

     

     



    Related News