पलामू में होना है हनुमान भक्त बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम, इस पर 18 तारीख को झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

    पलामू में होना है हनुमान भक्त बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम, इस पर 18 तारीख को झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-धीरेन्द्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का कार्यक्रम पलामू में 10 से 15 फरवरी को आयोजित होना है. इस कार्यक्रम को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में 15 दिसंबर को सुनवाई होने थी. लेकिन, नहीं हो सकी. अब इस पर 18 दिसंबर को सुनवाई होगी.

    दिसंबर में होना था कार्यक्रम

    पलामू में ही दिसंबर महीने में ही बागेश्वर बाबा के दरबार का आय़ोजन होना था. इसे लेकर शुरुआत में अनुमति दी गई थी. लेकिन, बाद में जिला प्रशासन ने नदी प्रदूषित होने की बात कहकर इसे रद्द कर दिया था. दिसंबर महीने में बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम का आयोजन स्थल पलामू के सदर प्रखंड के खनवा में अमानत नदी के तट पर निर्धारित किया गया था.

    18 दिसंबर को होगी सुनवाई

    श्री हनुमंत कथा आयोजन समिति ने बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम स्थल को बदलते हुए चैनपुर के ओड़नार में तय किया. काफी ग्रामीणों ने इसे लेकर अपनी जमीन देने की बात कही और हस्ताक्षर भी किया. मेदनीनगर के पहली मेयर और आयोजन समिति के संयोजक अरुण शंकर ने बताया कि आयोजन को लेकर 18 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. मालूम हो कि बागेश्वर बाबा ने झारखंड में पहली बार पलामू में आने की स्वीकृति दी थी. अरुण शंकर ने कहा कि सरकार भावनाओं के साथ नहीं खेले. यह लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा मसला है. अरुण शंकर ने कहा कि वह सरकार से आग्रह करती है कि आपके द्वारा बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की अनुमति दी जाए.    


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news