धनबाद: प्रो (डॉ) के के शर्मा का निधन ,पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस

    धनबाद: प्रो (डॉ) के के शर्मा का निधन ,पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांस

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के स्वामी सहजानंद ट्रस्ट के संरक्षक मंडल के वरीय  सदस्य और पीके राय कॉलेज के अवकाश प्राप्त विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉक्टर) केके शर्मा का निधन हो गया है.  शुक्रवार की रात करीब 8 बजे पटना वेदांता  अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.  वह धनबाद के लब्ध  प्रतिष्ठित शिक्षक थे.  उनके पढ़ाए गए छात्र आज कई जगहों पर धनबाद का लोहा मनवा रहे है.  बच्चों की शिक्षा के प्रति वे काफी सजग और चिंतित रहते थे. 

    बच्चे सहित अभिभावकों को भी देते थे सुझाव 
     
    अभिभावकों तक से भी संपर्क कर उन्हें सुझाव देते थे.  सहजानंद ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने प्रोफेसर  शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है.  उन्होंने कहा है कि इस क्षति की भरपाई लगभग असंभव है.   पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश  अध्यक्ष व वरीय  कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि केके शर्मा जी हमारे गुरु रहे है.  उनके निधन की खबर से मन व्यथित है.  उन्होंने  श्रद्धांजलि व्यक्ति की है तथा ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है. BSS  महिला कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के वह पदाधिकारी भी रह चुके थे.  शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को धनबाद कभी भी भुला  नहीं सकता है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

     



    Related News