चासनाला कोलियरी के अपर सिम में फिर से चालू हुआ उत्पादन,मजदूरों ने खुद मोर्चा संभाला तो बैक फुट पर आए नेता

    चासनाला कोलियरी के अपर सिम में फिर से चालू हुआ उत्पादन,मजदूरों ने खुद मोर्चा संभाला तो बैक फुट पर आए नेता

    धनबाद(DHANBAD): सेल,चासनाला कोलियरी की  अपर सिम की खदान शुक्रवार की रात्रि पाली से फिर शुरू हो गई है. मजदूर काम करने लगे हैं. आपको बता दें कि शुक्रवार को मजदूरों ने नेताओं के खिलाफ एक अलग राह पकड़ ली थी. इस राह ने मजदूरों को बहुत बड़ी राहत दी है. मजदूर खदान बंद होने की सूचना पर भड़क गए और एकजुट होकर भाजपा और सिंह मेंशन के खिलाफ गोलबंदी कर दी. गोलबंदी भी ऐसी की धनबाद के सांसद पीएन सिंह से लेकर सिंह मेंशन की रागिनी सिंह को भी निशाने पर ले लिया. उनका आरोप था कि पाथरडीह के भाजपा नेता अभिषेक सिंह की शिकायत पर खदान बंद हुई है .वह मजदूरों का शोषण करना चाहते हैं. इसकी सूचना पर रागिनी सिंह मजदूरों के बीच पहुंची और अपनी बात रखी. उन्होंने साफ किया कि मजदूरों के खिलाफ काम करने वाला कभी भी सिंह मेंशन या रागिनी सिंह का हितेषी नहीं हो सकता है. इधर ,भाजपा की किरकिरी होने के बाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि अभिषेक सिंह को पार्टी से पद मुक्त कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर अभिषेक सिंह का कहना है कि उन्होंने  पार्टी के पैड का इस्तेमाल नहीं किया है और ना ही कोई गलत शिकायत की है. और पार्टी से निकाले जाने कि उनके पास कोई सूचना नहीं है. आपको बता दें कि मजदूरों के आक्रोश और उनकी राह से शुक्रवार को कम से कम  भाजपा में हड़कंप मच गया. ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हुई ,रागिनी सिंह मजदूरों के बीच पहुंची और इधर जिलाध्यक्ष का बयान आया कि  अभिषेक सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. बहरहाल मामला चाहे जो भी हो लेकिन इतना तो तय है कि चास नाला के मजदूरों ने कोयलांचल के नेताओं से शोषित और पीड़ित मजदूरों को एक नई राह दिखाई है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद



    Related News