निजी बैंक कर्मी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    निजी बैंक कर्मी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मुजफ्फरपुर (MUZAFFARPUR) : मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया है. जिसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के रामपुर काशी चौक के पास स्थित अनबारा पुल के पास की है. जहां अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक निजी बैंक कर्मी के राजेंद्र शाह के पुत्र राहुल कुमार सोनी की गोली मार दी. वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

    जांच में जुटी पुलिस

    जिसके बाद बाद पूरे मामले की सूचना मनियारी थाने की पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पहुंची मनियारी थाना की टीम के द्वारा घायल युवक राहुल कुमार सोनी को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वही घटनास्थल पर पहुंचे मनियारी थाना प्रभारी उमाकांत सिंह ने मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र शाह के पुत्र राहुल कुमार सोनी को गोली मार दी गई है. हालांकि घटना के कारणो का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news