News Update : पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने  रांची रेल मंडल का किया निरीक्षण

    News Update : पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने  रांची रेल मंडल का किया निरीक्षण

    रांची (RANCHI)पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी चेतन कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को रांची रेलमंडल का सेफ्टी ऑडिट किया. इसी बीच उन्होंने अंतर रेलवे का निरीक्षण भी किया.  निरीक्षण के दौरान उन्होंने रांची रेलवे स्टेशन की इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग व रांची यार्ड के प्वाइंट, क्रॉसिंग की जांच की. इसके बाद रांची और नामकुम रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित मानव रहित समपार फाटक व टाटीसिलवे, गंगाघाट रेलवे स्टेशन के बीच मानव सहित व समपार फाटक का भी निरीक्षण किया.निरीक्षण दल ने जोन्हा रेलवे स्टेशन के मध्य पुल, जोन्हा व किता रेलवे स्टेशन के बीच पुल व मूरी स्टेशन की भी जांच की.

    ये सभी थे मौजूद 

    निरीक्षण के दौरान रांची रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय)  बम पांडे , वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक  आदित्य कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ट्रेक्शन)  ए आर दास,  वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता  बलराम प्रसाद साहू, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता  एस उरांव, मंडल संरक्षा अधिकारी  एस हलदर, अन्य शाखा अधिकारी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news