आदिम जनजाति के युवक ने अपनी प्रेमिका की ही ले ली जान, जानिये क्या है मामला

    आदिम जनजाति के युवक ने अपनी प्रेमिका की ही ले ली जान, जानिये क्या है मामला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव में मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने अपनी प्रेमिका की पीट-पीट कर हत्या कर दी.  घटना की सूचना पाकर बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची बोड़ाम पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है. जबकि प्रेमी भुकु सबर को पुलिस हिरासत में ले लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है.

    दीवाल में दे मारा प्रेमिका का सर

    घटनास्थल पर पहुंच कर पटमदा के सर्किल इंस्पेक्टर हीरालाल महतो ने मामले की छानबीन की. जानकारी के अनुसार गांव का भुकु सबर (उम्र 32 वर्ष) अपनी प्रेमिका गुलापी सबर के साथ बीते छह महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रहता था. अक्सर शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद होता रहता था. मंगलवार की शाम को भुकु सबर ने शराब के नशे में गुलापी को पकड़कर बिजली के एक खंभे और दीवाj से उसके सिर को पटक दिया. साथ ही लाठी-डंडे से भी उसकी पिटाई की. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मामले की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news