राष्ट्रपति मुर्मू के रांची दौरे से बदला राज्य का ट्रैफिक प्लान, तीन दिन तक रहेगी विशेष व्यवस्था

    राष्ट्रपति मुर्मू के रांची दौरे से बदला राज्य का ट्रैफिक प्लान, तीन दिन तक रहेगी विशेष व्यवस्था

    रांची (RANCHI): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची पहुंच रही हैं. उनके आगमन को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में आज से अगले तीन दिनों तक बड़े बदलाव किए गए हैं. सुरक्षा के मद्देनजर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रातू रोड स्थित लोकभवन तक 117 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है और 75 बाइलेन को अस्थायी रूप से बंद किया गया है.

    जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर की शाम राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से हिनू चौक, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक होते हुए सहजानंद चौक बाइपास के रास्ते लोकभवन पहुंचेगा. 29 दिसंबर की सुबह 9 बजे वे इसी मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगी और 9 बजकर 25 मिनट पर जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी. वहां वे एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. शाम 4 बजकर 20 मिनट पर वे वापस रांची लौटेंगी. 30 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे लोकभवन से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी और इसके बाद गुमला के रायडीह जाएंगी. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

    काफिले के दौरान शाम 4 बजे से रात 8.30 बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी. इस दौरान एयरपोर्ट से हरमू रोड होते हुए लोकभवन तक ऑटो, ई-रिक्शा और मालवाहक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. 29 दिसंबर को सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से रात 8.30 बजे तक भी मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. निर्देश के अनुसार राष्ट्रपति का काफिला निकलने से एक घंटे पहले सभी बाइलेन बंद कर दिए जाएंगे. काफिला गुजरने के 20 मिनट बाद ही बाइलेन खोलने की अनुमति दी जाएगी.

    इसके अलावा नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड और खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच बड़े, मालवाहक और सवारी वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी. 30 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मालवाहक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. हालांकि इस दौरान रिंग रोड से वाहन चल सकेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news