पेसा कानून लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में, पाकुड़ में विधायक हेमलाल मुर्मू का दावा

    पेसा कानून लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में, पाकुड़ में विधायक हेमलाल मुर्मू का दावा

    पाकुड़ (PAKUR) : लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू बुधवार को पाकुड़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पेसा कानून को लेकर अपनी स्पष्ट और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. विधायक ने कहा कि पेसा कानून को भारत सरकार पहले ही पास कर चुकी है और अब इसे जमीन पर लागू करने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है.

    हेमलाल मुर्मू ने बताया कि पेसा कानून और पंचायत व्यवस्था के बीच किसी तरह की उलझन या टकराव न हो, इसी उद्देश्य से इसके लिए अलग से नियम (रूल्स) तैयार किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि गांव स्तर पर पंचायतों को अधिक अधिकार मिलें और आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामसभा की भूमिका मजबूत हो.

    विधायक ने भरोसा दिलाया कि नियम बनते ही पेसा कानून को जल्द लागू कर दिया जाएगा, जिससे आदिवासी समाज को अपने हक और अधिकारों का सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस कानून के लागू होने से गांवों के विकास, संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय निर्णय प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी.

    रिपोर्ट: विकास कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news