स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो को टॉप पर लाने की तैयारी पूरी, जाने कैसे नगर निगम ने कसी कमर

    स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो को टॉप पर लाने की तैयारी पूरी, जाने कैसे नगर निगम ने कसी कमर

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर केंद्रीय टीम विभिन्न नगर निगमन का निरीक्षण कर रही है.इस दौरान जमशेदपुर के मानगो नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में मानगो को टॉप पर लाने के लिए विशेष तैयारी की गई है, जहां मानगो क्षेत्र में कई जगहों पर पार्क का निर्माण किया गया है, 

    स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर मानगो नगर निगम की तैयारी पूरी 

    वहीं चौक- चौराहों का सौदर्यकरण किया गया है. दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाई गई है, जिससे मानगो स्वच्छता सर्वेक्षण के रैंक में टॉप पर आ सके.
     दूसरी तरफ मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि विशेष रुप से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारी की गई है, डोर टू डोर कचरा उठाओ और पब्लिक फीडबैक समेत अन्य क्षेत्र में काम किया गया है. जिससे हमारा मानगो टॉप में आ सके, इसमें क्षेत्र के लोगों का भी काफी सहयोग मिल रहा है.

    रिपोर्ट रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news