धनबाद में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पहुंची पुलिस, इस्तेहार चिपका कर हाजिर होने का आदेश

    धनबाद में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पहुंची पुलिस, इस्तेहार चिपका कर हाजिर होने का आदेश

    धनबाद(DHANBAD):कुख्यात अपराधी प्रिंस खान की गिरफ़्तारी को लेकर धनबाद पुलिस अब एक्शन मोड में आ चुकी है.यही वजह है कि अब प्रिंस खान के घर से लेकर अलग-अलग ठिकाने और उनके उसके गुर्गे तक पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रही है ताकि भगौड़े प्रिंस खान को पकड़ा जा सके इसी कड़ी में आज धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान पर बैंक मोड़ थाना में दर्ज तीन अलग अलग  मामलों को लेकर आज कमर मखदुमी रोड स्थित प्रिंस खान और गोपी खान के आवास पर इस्तेहार चिपकाया.

    पुलिस ने उसके आवास पर चिपकाया इस्तेहार

    आपको बताये कि बैंक मोड़ थाना में 175/2023 और 277/2023 में रंगदारी आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे प्रिंस खान और गोपी खान और सैयद सैफ नक्बी अब्बास के आवास पर बैंक मोड़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इस्तेहार चिपकाया. इस्तेहार के माध्यम से भगौड़े प्रिंस खान को सशरीर न्यायालय में हाजीर होने की बात कही गयी है.

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

    सुनील कुमार रवि बैंक मोड़ थाना के एएसआई ने इस संबंध में बताया कि गोपी खान और प्रिंस खान के नाम से कई थाना में कांड दर्ज है वह लोग फरार चल रहे है. उनकी गिरफ्तारी नहीं होने की न्यायालय द्वारा इस्तेहार निर्गत किया गया है उसी के आलोक में आज कार्रवाई करते हुए उसके आवास पर चिपकाए गया है.

    रिपोर्ट-नीरज सिंह



    Related News