गिरिडीह: उपद्रवी तत्वों ने फाड़ा हेमंत सोरेन का पोस्टर और बैनर, कार्यक्रम के पहले मची हलचल 

    गिरिडीह: उपद्रवी तत्वों ने फाड़ा हेमंत सोरेन का पोस्टर और बैनर, कार्यक्रम के पहले मची हलचल 

    गिरिडीह (GIRIDIH) : डुमरी के केवी हाई स्कूल के मैदान में सीएम हेमंत सोरेन का एक सरकारी कार्यक्रम होना है. जिसे लेकर गिरीडीह के बेरमो पथ पर प्रशासन द्वारा हेमंत सोरेन का बैनेर और पोस्टर लगाया गया. ये पोस्टर महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी के लिए लगाया गया था. मगर कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा इस बैनर और पोस्टर्स को फाड़ दिया गया है. आधी रात को इसे अंजाम दिया गया है. जब सुबह ग्रामीणों द्वारा देखा गया तो सारे बैनेर फटे हुए पाए गए. वहीं अब इस मामले को लेकर जेएमएम कार्यकर्ताओं में नाराजगी है. 

    मामले की छानबीन शुरू 

    इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के आने की संभावना है. ऐसे में कार्यक्रम के शुरुआत से पहले इस घटना ने हलचल मचा दी है. वही डूंगरी प्रशासन भी इस मामले की छानबीन में जुट गई है फिलहाल अभी इस किसने इसे पाड़ा है इस बात का पता नहीं चल पाया है. सबसे पहले प्रशासन कार्यक्रम को सफलता पूर्वक  पूरा करने में लगी हुई है वही कार्यक्रम के बाद ही इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news