धनबाद के टुंडी में होगी लीची की खेती! मुजफ्फरपुर की टेक्निकल टीम आएगी धनबाद, जानिए पूरी डिटेल

    धनबाद के टुंडी में होगी लीची की खेती! मुजफ्फरपुर की टेक्निकल टीम आएगी धनबाद, जानिए पूरी डिटेल

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिलों में लीची उत्पादन की संभावना तलाशी जाएगी. मुजफ्फरपुर की तकनीकी टीम धनबाद आएगी और टुंडी समेत अन्य इलाकों में लीची उत्पादन की संभावनाओं की पड़ताल करेगी. कृषि विज्ञान केंद्र , बलियापुर को भी जिम्मेवारी मिलेगी. केंद्र की अनुसंधान सलाहकार समिति की मुजफ्फरपुर में हुई बैठक में इस बिंदु पर चर्चा की गई. अगर टुंडी सहित धनबाद के अन्य इलाकों में लीची उत्पादन शुरू हुआ तो आमदनी का एक नया जरिया विकसित होगा और इससे ग्रामीण जीवन-स्तर में सुधार भी संभव होगा.

    मुजफ्फरपुर में हुई बैठक में उठा यह मुद्दा 
     
    केंद्र की अनुसंधान सलाहकार समिति एवं संस्थान प्रबंधन समिति के केंद्रीय कृषि मंत्री की ओर से नामित सदस्य धनबाद के विक्रांत उपाध्याय ने इस मुद्दे को उठाया. इस पर केंद्र के निदेशक डॉ एसडी पांडेय ने विचार का आश्वासन दिया है. वर्तमान में केंद्र के सहयोग से रांची जिले के पलांडू में लीची का उत्पादन शुरू किया गया है. अब यहां बड़े पैमाने पर लीची उत्पादन की योजना बनाई गई है. निदेशक ने आश्वासन दिया कि झारखंड के गुमला तथा भागलपुर से सटे गोड्डा एवं साहिबगंज जिले में भी लीची उत्पादन की पहल की जाएगी. इसके लिए केंद्र की तकनीकी टीम झारखंड आएगी और यहां कृषि विज्ञान केंद्र की सहायता से लीची के पौधे की स्वास्थ्य की जांच करेगी. विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि मुजफ्फरपुर से तकनीकी टीम धनबाद भी आएगी और टुंडी समेत अन्य इलाकों में लीची उत्पादन की संभावनाओं की तलाश करेगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news