आर्मी जवान बनकर की थी गैस संचालक के मोबाइल से लाखों की ठगी, गुमला पुलिस ने राजस्थान से दबोचा, पढ़ें पूरा मामला

    आर्मी जवान बनकर की थी गैस संचालक के मोबाइल से लाखों की ठगी, गुमला पुलिस ने राजस्थान से दबोचा, पढ़ें पूरा मामला

    गुमला(GUMLA):गुमला पुलिस ने ठगी के मामले में एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार इस आरोपी ने गुमला जिला के गैस संचालक बिशेष आनंद से मोबाइल के माध्यम से एक लाख 48 हजार रुपया की ठगी की. जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी.

    आर्मी जवान बनकर की थी गैस संचालक के मोबाईल से लाखों की ठगी

    शिकायत में ये बताया गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अपने को आर्मी का जवान बताकर गैस सिलिंडर आपूर्ति करने की बातचीत की थी, और लाखों की ठगी कर ली थी. वहीं मामले के सामने आने पर पुलिस लगातार इस मामले को लेकर जांच कर रही थी.

    मामले की छानबीन के लिए एक टीम का गठन किया गया था

    वहीं पुलिस की ओर से मामले की छानबीन के लिए एक टीम का गठन किया गया था.जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तार की गई.एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि मामले में आगे भी छानबीन की जा रही है.

    रिपोर्ट-सुशील कुमार



    Related News