गरीब जनता के निवाले पर अब नहीं लगेगा ग्रहण, PDS दुकानदारों ने सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल लिया वापस

    गरीब जनता के निवाले पर अब नहीं लगेगा ग्रहण, PDS दुकानदारों ने सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल लिया वापस

    देवघर (DEOGHAR): देश की जनता को अनाज के अभाव का सामना न करना पड़े इसके लिए कई योजनाओं की शुरुआत हुई थी. इसी के तहत जरूरतमंद को खाद्यान्न उपलब्ध हो सके सरकार ने जन वितरण प्रणाली की व्यवस्था की थी. लेकिन सरकारी घोषणाओं के बावजूद जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को अपनी मेहनत का लाभ नहीं मिल रहा था. ऐसे में ऑल इंडिया डीलर फेयर प्राइस संघ के आह्वान पर अपने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में देवघर के सभी pds दुकानदार इसी साल के 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे.लेकिन अच्छी बात है कि कल से सभी पीडीएस दुकानदार अपनी-अपनी दुकान खोलकर कार्डधारकों के बीच खाद्यान्न का वितरण करेंगे.

    यह थी आंदोलन की वजह

    1 जनवरी से अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर जन वितरण प्रणाली विक्रेता संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. पीडीएस दुकानदारों की 10 सूत्री मांगों में मुख्यतः प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के खाद्यान्न  वितरण के कमीशन की राशि जल्द भुगतान करने की मांग के अलावा दुकानदार संघ 300 रुपिया प्रति क्विंटल खाद्यान्न का कमीशन करने की मांग के अलावा 5% शॉर्टेज खाद्यान्न में नही देने की मांग,e pos मशीन के रखरखाव  एवं खराबी का खर्च सरकार को वहन करने की मांग इत्यादि था. देवघर जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष अभय चंद्र झा द्वारा एक विज्ञप्ति जारी कर सभी  पीडीएस दुकानदारों को कल से दुकान खोलने का आग्रह किया है.

    यह तीन मांगों पर हुई समझौता

    कल कल यानी 10 जनवरी से देवघर जिला में संचालित सभी पीडीएस दुकानदार अपने-अपने दुकान को खोलेंगे. देवघर जिला में लगभग 1000 ऐसे दुकानदार हैं जो अपनी मांगों के समर्थन में पिछले 1 जनवरी से हड़ताल पर चले गए थे. सरकार द्वारा मिले आश्वासन के बाद जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ द्वारा हड़ताल को वापस ले लिया गया है. फिलहाल तीन मांगों पर सरकार द्वारा सहमति का आश्वासन दिया गया है. इनमें से पहला पूर्व की तरह अनुकंपा में नियुक्ति कर समय सीमा को समाप्त किया जाएगा. दूसरा अब 100 रुपया की जगह 200 रुपया प्रति क्विंटल कमीशन दी जाएगी.इसके अलावा पीएम गरीब कल्याण योजना के बकाया राशि का पीडीएस दुकानदारों को भुगतान बिल प्राप्त होने के 15 दिनों के अंदर उनको राशि उपलब्ध कराने का सरकार द्वारा मिले आश्वासन के बाद से अब पीडीएस दुकानदारों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया है.

    रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news