रांची(RANCHI): राजधानी रांची में एक बड़ी वारदात को पुलिस ने टाल दिया है. अपराधी शहर में एक नेता की हत्या करने की साजिश रच रहे थे. शूटर हथियार लेकर उस इलाके तक पहुंच गए. लेकिन तभी रांची पुलिस को सूचना मिली. जिसके बाद कोतवाली एएसपी ने SIT का गठन किया और फिर तुरंत एक्शन देखने को मिला.पुलिस 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से यूएस मेड पिस्टल बरामद की गई है. इस मामले की जानकारी कोतवाली एएसपी निखिल राय ने प्रेस वार्ता कर दी है.
एएसपी निखिल राय ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली. जिसमें बताया गया कि 4 अपराधी हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे है. सूचना के सत्यापन के बाद तुरंत एक टीम बनाई गई. टीम सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के करम चौक पहुंची.जहां पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ कर पकड़ लिया. और उनकी तलाशी ली गई. जिसमें एक यूएस मेड पिस्टल बरामद किया गया. फिलहाल पूछताछ में कई जानकारी निकली है. जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में एक नेता की हत्या करने की योजना थी. लेकिन इनके नापाक इरादे को पुलिस ने कामयाब होने से पहले ही शिकंजा कस दिया.और सहदेव तिग्गा, अंकित खलखो,रवि लकड़ा और संदीप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब पुलिस सभी के रिकार्ड को खंगाल रही है. साथ ही पिस्टल कहां से अपराधियों तक पहुंची इसकी तफतीश की जा रही है.

