कोयालांचल का भुरकुंडा आज रहा बंद, जानिये इसकी वजह

    कोयालांचल का भुरकुंडा आज रहा बंद, जानिये इसकी वजह

    रामगढ़ (RAMGARH): भुरकुंडा बंद का गुरुवार को सुबह से ही असर दिखने लगा था. सीसीएल के विरोध में राजनीतिक दल और व्यवसायियों ने मिलकर बाजार बंद का आह्वान किया था. सीसीएल की जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माण पर दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. इसके विरोध में भुरकुंडा बंद बुलाया गया था.

    आम लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

    भुरकुंडा कोयलांचल की लगभग दुकानें सुबह से ही बंद रहीं. राजनीतिक दल के नेता कार्यकर्ता जगह-जगह पर जमा होकर सीसीएल के इस निर्णय का विरोध करते दिखे. भुरकुंडा बाजार के लगभग सैकड़ों छोटे-बड़े दुकान बंद रहे. जिससे कि आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं दुकानों के बंद होने से इसका व्यवसायिक असर भी पड़ा है. लाखों रुपए का कारोबार ठप रहा. कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद और आजसू पार्टी के रौशन लाल चौधरी भी बंद को सफल बनाना के लिये मौजूद थे.

    रिपोर्ट: जयंत कुमार, रामगढ़



    Related News