सरायकेला में रंग लाई पुलिस की मेहनत, ग्रामीणों ने लिया अफीम मुक्त जिला बनाने का संकल्प

    सरायकेला में रंग लाई पुलिस की मेहनत, ग्रामीणों ने लिया अफीम मुक्त जिला बनाने का संकल्प

    सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला जिले में अवैध अफीम की खेती के रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रचार- प्रसार और जागरूकता अभियान की सार्थकता अब नजर आने लगी है. यहां लोग अब खुलकर अफीम की खेती के विरोध में आगे आने लगे हैं. ऐसा ही नजारा शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के सुदूरवर्ती दलभंगा ओपी परिसर में देखने को मिला. जहां 40 मौजा के 150 टोलों से करीब 250 ग्रामीणों का जुटान हुआ. इसमें समाज के मुंडा, मुखिया, प्रबुद्धजन भी मौजूद रहे. सभी ने एकसुर में अफीम की खेती न करने का प्रण लिया. ग्रामीणों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में खुद से प्रतिज्ञा ली और अफीम की खेती से दूर रहने की बात कही.

    ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी से उन्होंने जान लिया है कि अफीम की खेती से न केवल कानूनी परेशानियां बल्कि स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. अब एक- एक गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और जहां भी अफीम की खेती हो रही है उसे वहीं नष्ट कर दिया जाएगा. साथ ही ग्रामीणों को इससे होने वाले दुष्परिणामों से भी अवगत कराया जाएगा. सात ही इसके लिए गांव- गांव जाकर  शिक्षा का अलख जगाया जाएगा. क्योंकि, जब समाज शिक्षित होगा तभी इसे जड़ से मिटाने में सफल होंगे.

    रिपोर्ट: बीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news