चौपारण में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ फसल नष्ट

    चौपारण में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 एकड़ फसल नष्ट

    टीएनपी डेस्क: चौपारण थाना अंतर्गत  डोडिया और मोर्निया में वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से लगी अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया.

    घटनास्थल से निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद कर मौके पर ही नष्ट की गईं

    1.⁠ ⁠(05) सेक्शन पाइप
    2.⁠ ⁠4 डिलीवरी पाइप
    3.⁠ ⁠2 हौंडा सेट

    अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पता का सत्यापन किया जा रहा है. दोषियों की पहचान के बाद उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले को लेकर अग्रतर कार्रवाई जारी है.

    संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी :

    1.⁠ ⁠श्री अजित कुमार बिमल sdpo बरही
    2.⁠ ⁠श्री चंद्रशेखर पु0नि0 बरही अंचल
    3.⁠ ⁠श्री बिनोद कुमार पु0 नि0 बरही थाना प्रभारी
    4.⁠ ⁠सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी चौपरण
    5.⁠ ⁠Si रवि रंजन
    6.⁠ ⁠Si सुबिन्दर राम
    7.⁠ ⁠Asi बदल महतो एवं सशत्र बल
    8.⁠ ⁠कुलदीप महतो बनपाल 

    अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.