देवघर: अवैध गिट्टी और बोल्डर लदे सात वाहन को पुलिस ने किया जब्त, 6 चालक गिरफ्तार

    देवघर: अवैध गिट्टी और बोल्डर लदे सात वाहन को पुलिस ने किया जब्त, 6 चालक गिरफ्तार

    देवघर (DEOGHAR): देवघर पुलिस ने अवैध रूप से गिट्टी और बोल्डर ले जा रहे हाइवा और ट्रक को जप्त किया है. बुढ़ई थाना की पुलिस ने जांच के दौरान सभी वाहनों को मारगोमुण्डा धमनी मार्ग स्थित प्रधानीमोड़ के समीप बोल्डर लदा 3 हाइवा और गिट्टी लदा 4 ट्रक को जब्त  किया है.पुलिस द्वारा वैध कागजात मांगने पर किसी भी गाड़ी चालक ने नही दिया. जिसके बाद पुलिस ने सातों वाहनों को जब्त कर थाने ले गई. इसके साथ ही पुलिस ने 6 चालक को भी हिरासत में लिया है. जबकि एक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा .  

    वाहन मालिक और चालक पर मामला दर्ज

    अवैध रूप से देवघर से बाहर बोल्डर और गिट्टी ले जा रही सभी वाहनों को जब्त करने के बाद इसकी सूचना बुढ़ई थाना पुलिस ने वरीय पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, राज्य कर आयुक्त और परिवहन विभाग को दे दी गई है. खनन पदाधिकारी के निर्देश पर सभी वाहन चालक और मालिकों पर मामला दर्ज कराया गया है. वहीं इस कार्यवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारी औऱ माफियाओं के बीच भय का माहौल बना हुआ है.

    रिपोर्ट:  रितुराज सिन्हा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news