चोरी की गई हाईवा को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    चोरी की गई हाईवा को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    दुमका(DUMKA): दुमका में अकसर बाइक या कार चोरी समाचार पत्रों की सुर्खियां बनती है. पुलिस कुछ मामलों का उद्भेदन भी करती है, जबकि अधिकांश मामले फाइलों में ही दम तोड़ देती है. जिसके कारण चोर का मलोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब चोर हाईवा की भी चोरी करने लगे है. ऐसा ही एक मामला दुमका के शिकारीपाड़ा से सामने आया है, जहां चोरों ने हाईवों की चोरी कर ली थी. इसी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

    3 मई को हुआ था हाईवा चोरी

    बता दें कि घटना दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना के मंझलाडीह पत्थर खदान के समीप का है. जहां 3 मई की रात एक हाईवा रखा हुई था.  जिसे चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. जिसके बाद सरसडंगाल गांव के पत्थर व्यवसायी विनोद कुमार भगत ने थाना में एफआईआर दर्ज कराया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद  एसपी अंबर लकड़ा ने एसडीपीओ नूर मुस्तफा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. जिसके बाद टीम द्वारा हाईवा की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के सैंथिया थाना क्षेत्र के मातपलसा गांव के इमानुल मिर्धा के गैरेज़ में एक हाईवा खड़ी है. जिसकी की पहचान बदलने के उद्देश्य से उसका रंग काला से पीला किया जा रहा है.

    एक आरोपी गिरफ्तार

    जिसके बाद  पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर उस हाईवा को जप्त किया और उसके रिसीवर नयन बनर्जी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हाईवा को किन लोगों ने चुराया था और किसके द्वारा उसे शिकारीपाड़ा से सैंथिया पहुंचाया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि हाईवा बरामद कर लिया गया है और रिसीवर नयन बनर्जी गिरफ्त में है. बहुत जल्द इसके चोरों का भी खुलासा पुलिस करेगी.

    रिपोर्ट. पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news