Police Officer: जमशेदपुर में तो हो गई ट्रांसफर -पोस्टिंग ,धनबाद में किनका -किनका नंबर

    Police Officer: जमशेदपुर में तो हो गई ट्रांसफर -पोस्टिंग ,धनबाद में किनका -किनका नंबर

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड की जमशेदपुर पुलिस फिलहाल कई मामलों को लेकर चर्चे  में है.  युवा उद्यमी कैरो  गांधी अपहरण कांड का मामला हो अथवा हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा की देहरादून में हत्या की गई हो, जमशेदपुर पुलिस पर लोगों की निगाहें टिकी हुई थी.  इस बीच खबर आई है कि गुरुवार की रात जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल   किया गया है.  साकची , सीताराम डेरा,  सिदगोड़ा , टेल्को जैसे प्रमुख थना के प्रभारी बदल दिए गए है.  जानकारी यह भी  निकल कर आ रही है कि दो  थाना प्रभारी को लाइन क्लोज भी किया गया है. 

     वैसे, धनबाद की अगर बात की जाए तो धनबाद में भी थाना प्रभारियों  के तबादले  की चर्चा तेज है.  संभावना  है कि बहुत जल्द धनबाद में भी पुलिस अधिकारियो की ट्रांसफर- पोस्टिंग की जाएगी।  एक दर्जन थाना प्रभारी इधर से उधर किये  जा सकते हैं.  थाना प्रभारियों  की कार्य क्षमता की समीक्षा चल रही है.  कार्य के प्रति शिथिल अधिकारियों को बदला जा सकता है.  यह भी कहा जा रहा है कि कई ऐसे थाना प्रभारी हैं. जिनका कार्यकाल 2 साल से अधिक हो गया है. 

     ऐसे में उनका तबादला हो सकता है.  जो पुलिस अधिकारी अपराध नियंत्रण सहित अन्य कार्यों में एक्टिव है, उन्हें थानों की कमान मिल सकती है.  सूत्र बता रहे हैं की होली की वजह से ट्रांसफर -पोस्टिंग की सूची जारी नहीं की गई थी, लेकिन अब ट्रांसफर- पोस्टिंग की सूची जारी होगी।   पुलिस महकमे  में इसकी चर्चा तेजी से चल रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News