पारसनाथ पहाड़ में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक मिलने की आशंका !

    पारसनाथ पहाड़ में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक मिलने की आशंका !

    गिरीडीह (GIRIDIH):  पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने बुधवार को पारसनाथ पहाड़ की तराई क्षेत्र में स्थित सिंहपुर और जयनगर गांव के सटे जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जहां पुलिस को नक्सलियों द्वारा छिपाए गए एक पानी का टैंकर बरामद किया गया है. पुलिस को आशंका है कि नक्सलियों द्वारा इस टैंकर में विस्फोटक पदार्थ छिपा कर रखा गया है. हालांकि पुलिस द्वारा इसकी जांच हेतु बम निरोधक दस्ते को बुला कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

    पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

    बताया जाता है कि गिरिडीह एसपी दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा पारसनाथ के तराई क्षेत्र के जंगली इलाकों में नक्सलियों द्वारा विस्फोटक छुपाए गए हैं.सूचना की संपुष्टि के पश्चात गिरिडीह पुलिस बल एवं सीआरपीएफ की टीम ने इस क्षेत्र में जॉइंट ऑपरेशन चलाया. हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ बोलने से इनकार कर रही है. परंतु संभावना जताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा छुपाए गए इस पानी के टैंकर में अवश्य ही विस्फोटक पदार्थ छिपाए गए हैं. फिलहाल जो भी हो पुलिस द्वारा खुलासा किए जाने के बाद ही है पता चल पाएगा की वास्तविकता क्या है .

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news