पुलिस जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, मची अफरातफरी

    पुलिस जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मार ली गोली, मची अफरातफरी

    कैमूर (KAIMUR) : भभुआ पुलिस लाइन केंद्र में दंगा नियंत्रण पुलिस के एक जवान ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को सिर में गोली मार ली. पुलिस जवान को इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. यह घटना सोमवार रात 8 बजे की बताई जा रही है. प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जवान 25 वर्षीय अमलेश कुमार जमुई जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. उसने पुलिस लाइन केंद्र में ही खुद को बंदूक से गोली मार ली. घटना भभुआ पुलिस लाइन बैरक में हुई. 

    पुलिस जवान दंगा नियंत्रण पुलिस टीम में ड्यूटी पर था. सोमवार की शाम जब वह ड्यूटी से लौटा तो बैरक में बने सिंगल बेड वाले कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद जब कमरे से गोली की आवाज आई तो साथी जवान राजू दरवाजा खोलने के लिए कहने लगा. दरवाजा नहीं खुलने पर राजू ने खुद दरवाजा खोला तो देखा कि अमलेश कुमार खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. राजू ने शोर मचाया तो पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया जिसके बाद अमलेश को तुरंत भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस जवान अमलेश को लेकर अभी दुर्गावती पहुंचे ही थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरि मोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच के आदेश दिए.

    आपको बता दें कि सिपाही की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. फिलहाल सिपाही के मोबाइल से आत्महत्या का खुलासा हो सकता है. सिपाही अमलेश कुमार के कमरे को सील कर दिया गया है. सिपाही के मोबाइल का लॉक खोलने में पुलिस जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news