अपराधियों के सामने पुलिस बेबस: ASI का फोड़ दिया सर, दो पुलिसकर्मियों को भी पीटा- जानिये कहां का मामला

    अपराधियों के सामने पुलिस बेबस:  ASI का फोड़ दिया सर,  दो पुलिसकर्मियों को भी पीटा- जानिये कहां का मामला

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची में अब अपराधियों के सामने पुलिस बेबस नज़र आ रही है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि तीन पुलिस कर्मियों को ही पीट दिया. जिसमें एक पुलिस कर्मी का सर भी फूट गया है.  दरअसल  घटना  राजधानी रांची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र की है. जहाँ एक एएसआई को अपराधियों ने रात्रि गश्ती के समय मार कर सिर फोड़ दिया. वहीं उनको बचाने में अन्य दो पुलिसकर्मी की भी जमकर पिटाई अपराधियों ने कर दिया है. 

    मिली जानकारी के अनुसार राँची के पंडरा ओपी थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास  रातू क्षेत्र के एक मुखिया का भाई सुरेंद्र उरांव   अहले सुबह 3:00 बजे के करीब बीच पर सड़क पर गाड़ी रोक कर शराब पी रहा था. इसी दौरान रात्रि गश्ती में निकली पुलिस ने जब देखा तो वाहन से उतर कर पूछताछ की गई.  देर रात ऐसे बीच सड़क पर बैठने का कारण पूछते ही एएसआई सुधीर सिंह की अपराधियों ने पिटाई कर दी.

    ASI से उलझता देख दो जवान डंडा लेकर अपराधी की ओर दौड़े तो आरोपी ने पुलिस कर्मियों से डंडा छीन कर उनकी ही जमकर धुनाई कर दी. इस दौरान पंडरा ओपी के एएसआई सुधीर कुमार का सिर फट गया. वहीं उनके हाथ और शरीर में कई जगह पर गंभीर चोट आई है. बाद में घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य पुलिसकर्मी और जवान थाने से पहुंचे और आरोपी सुरेंद्र उरांव को हिरासत में ले लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news