लातेहार : डायनामाइट की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    लातेहार : डायनामाइट की चपेट में आने से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    लातेहार(LATEHAR): जिले के गारू थाना क्षेत्र के कोरवाटोली गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां 25 वर्षीय युवक की डायनामाइट की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है. मृतक की पहचान मनिका थाना क्षेत्र के दुंदु गांव निवासी चलितर सिंह, पिता- कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है. वहीं, मृतक की सास रामकली देवी ने बताया कि चलितर सिंह यहां 15-20 दिन से रह रहा था. इस बीच शनिवार को वह डायनामाइट और मोबाइल की बैटरी से कुछ कर रहा था, तभी जोरदार धमाका हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया

    वहीं, रामकली देवी ने बताया कि विस्फोट उसके मुंह के अंदर हुआ है, इसलिए उसका इलाज कराने का भी समय नहीं मिला और उसकी मौत हो गई. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि युवक को डायनामाइट कहां से मिला था. पुलिस ने मौके से एक और डायनामाइट बरामद किया है. जिसे पुलिस अपने साथ ले गई. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कोरवाटोली पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news