BREAKING: एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो नक्सली ढ़ेर

    BREAKING: एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़,  दो नक्सली ढ़ेर

    चाईबासा (CHAIBASA): जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में जिला पुलिस को सफलता हाथ लगी है. बीती रात पुलिस ने कुचाई नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक लाख के इनामी नक्सली अनल दा दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. इसमें पुलिस ने माओवादी दस्ते के दो सदस्यों को मार गिराया है. जहां से पुलिस ने एक हथियार भी बरामद किया है.

    नहीं हुई नक्सलियों की पहचान

    जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर रात जिला पुलिस और कोबरा बटालियन ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त रूप से घोर नक्सल प्रभावित कुचाई क्षेत्र में ऑपरेशन चलाया. इस दौरान नक्सली अनल दा दस्ते के साथ पुलिस की घंटों मुठभेड़ चली.  इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस ने दस्ते के 2 माओवादियों को मार गिराया. साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक हथियार भी बरामद किया है. हालांकि मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है. वहीं पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई है कि इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन और जिला पुलिस को भारी पड़ता देख अनल दस्ता मुठभेड़ स्थल से भाग खड़ा हुआ.

    एक महिला समेत दो  नक्सली हुए ढ़ेर

    सरायकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला पुलिस बल कोबरा बटालियन के साथ नक्सलियों की हुई मुठभेड़ में अनल दस्ते के  मारे गए 2 नक्सली में एक महिला है . मौके से पुलिस ने दो एसएलआर राइफल के साथ कुछ और हथियार बरामद किए हैं . मुठभेड़ और नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा की गई है . झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आईजी अभियान अमोल होमकर ने बताया कि एक करोड़ के इनामी अनल दा के दस्ते के साथ झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के जवानों की मुठभेड़ हुई है . मुठभेड़ में जहां 2 नक्सली मारे गए हैं वहीं पूरे कैंप को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है .

    रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news