रांची में गोली चालन की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    रांची में गोली चालन की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): रांची के छाता मस्जिद के पास गोली चालन मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले के आरोपी मोहम्मद तल्हा को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया है. गोली चलाने के पीछे का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. बता दे कि मोहम्मद तल्हा ने सोमवार की रात्री मोहम्मद इरफान पर गोली चलादी थी. इस घटना में इरफान ने भाग कर अपनी जान बचाई थी. गोली चलाने के सूचना के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश रॉय के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई. जिसमें आरोपी मोहम्मद तल्हा को दबोच लिया है. मोहम्मद तल्हा के पास से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है.

    सिटी एसपी ने किया मामले का खुलासा

    इस मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी सुभांशु जैन ने बताया कि छत्ता मस्जिद के पास गोली चलने की घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास हथियार भी बरामद किया गया है. जिस वक्त गोली चालन कि घटना को अंजाम दिया गया था उसके पास दो कट्टा था.गोली चलाने के बाद आरोपी भागते हुए बड़ा तलाब पहुंचा और एक कट्टा को वही फेक कर फरार हो गया है.तलाब में पुलिस जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.रिश्ते में मोहम्मद तल्हा और मोहम्मद इरफान साला और बहनोई लगते है.किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद मामले ने तुल पकड़ा और उसने साला को गोली मारने का निर्णय ले लिया. हालांकि इस घटना में वह बाल बाल बच गया.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news