गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए की 96 मोबाइल बरामद, 2 गिरफ्तार

    गढ़वा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए की 96 मोबाइल बरामद, 2 गिरफ्तार

    गढ़वा(GARHWA): गढ़वा जिले के माझीयाओ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. माझीयाओ थाना पुलिस ने क्षेत्र में 13 नवंबर को मोबाइल दुकान से हुई भीषण चोरी कांड मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मोबाइल दुकान से चोरी हुई 16 लाख रूपए के कुल 96 मोबाइल को बरामद कर लिया है. वहीं, इस मामले में शामिल दो चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस मौके पर जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि, 13 नवंबर की रात को माझीयाओ थाना क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने वेंटीलेटर काट कर 16 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए थे. पुलिस ने इस मामले का अनुसंधान करते हुए चोरी के सभी मोबाइल को बरामद कर लिया गया है और इस कांड मे शामिल दो चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

    एसपी ने बताया कि इस कांड में कुल तीन लोग शामिल थे, जो आपस में रिश्तेदार भी हैं. इनमें दो बहनोई और एक साला है. इन लोगों कि मंसा मोबाइल चोरी कर एक नए मोबाइल दुकान को खोलने की थी. पुलिस ने इनकी मंसा को फेल कर दिया है. इस कांड को उदभेदन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरुस्कृत किया जाएगा.

    रिपोर्ट: धर्मेन्द्र कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news