बालू से लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त, कार्रवाई के लिए खनन विभाग को लिखा पत्र
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
पलामू(PALAMU): जिले में लगातार बालू के अवैध खनन का मामला सामने आ रहा है. पुलिस इस पर कार्रवाई भी कर रही है. ताजा मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बराही गांव का है. बराही बालू घाट डंपिंग से बालू उठा रहे महेन्द्रा डीआई ट्रेक्टर को पुलिस ने जब्त किया है. जानकारी के अनुसार रात के समय दंगवार ओपी प्रभारी गस्ती पर निकले थे. इसी दौरान बराही बालू डंप से उक्त ट्रेक्टर बालू लेकर जा रही थी. जिसे पुलिस पकड़ कर हुसैनाबाद थाना ले आई.
खनन विभाग को लिखा पत्र
इसके बाद थाना प्रभारी अजय कुमार ने विधिवत कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्र लिखा है. हालांकि चारों ओर बालू का हाहाकार मचा हुआ है. क्षेत्र में बालू के बिना छोटी-मोटी पब्लिक निर्माण कार्य के साथ सरकारी कार्य भी ठप पड़े हैं. जिससे आम जनता में काफी आक्रोश है. वहीं सरकारी स्तर पर बालू को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. दूसरी तरफ पुलिस की लाख चौकसी के बाद भी बालू का अवैध कारोबार करने वाले लोग नही मान रहे हैं.
रिपोर्ट: एस के चंदेल, हुसैनाबाद(पलामू)
4+