बासुदेवपुर कोलियरी में दिखी पुलिस की हनक,नहीं चली विधायक ढुल्लू समर्थकों की,जानिए पूरा गणित

    बासुदेवपुर कोलियरी में दिखी पुलिस की हनक,नहीं चली विधायक ढुल्लू समर्थकों की,जानिए पूरा गणित

    धनबाद(DHANBAD): लोदना के बासुदेवपुर कोलियरी में शनिवार से पेलोडर से कोयला लोडिंग शुरू हो गई. इसके साथ ही यह चर्चा भी होने लगी है कि बासुदेवपुर  लोडिंग मामले में विधायक ढुल्लू महतो की नहीं चली, जलेश्वर महतो के समर्थक जो चाह रहे थे वही हुआ. आपको बता दें कि बासुदेवपुर कोलियरी में विधायक ढुल्लू समर्थक मैनुअल लोडिंग की मांग कर रहे हैं. जबकि जलेश्वर समर्थक यह चाह रहे थे कि लोडिंग पे लोडर से हो. पिछले 5 दिनों से विवाद चल रहा था और लोडिंग बंद थी. लेकिन शनिवार को भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच पे लोडर से लोडिंग शुरू कराई गई. हालाकि विधायक ढुल्लू समर्थक जमे थे लेकिन पुलिस उन्हें लोडिंग स्थल पर जाने से रोक दिया और पेलोडर से कोयला लोडिंग शुरू हो गई. आपको बता दें कि 15000 टन कोयला उठाव का ऑफर दो कंपनियों को मिला है .दोनों कंपनियों ने कोयला लिफ्टिंग का जिम्मा जलेश्वर महतो के समर्थकों को दिया है. इसके बाद से ही मैनुअल लोडिंग की मांग पर आंदोलन शुरू हो गया था. इधर लोडिंग शुरू कराने वालों का कहना है कि वह मजदूर विरोधी नहीं हैं बल्कि उनका विरोध तो विधायक की रंगदारी व्यवस्था से है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news