पीएलएफआई के दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार समेत अन्य समान बरामद  

    पीएलएफआई के दो नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार समेत अन्य समान बरामद  

    टीएनपी डेस्क  (TNP DESK ):  पीएलएफआई (PLFI ) नक्सली संगठन के दो सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई. छापेमारी में गिरफ्तार किया गया. इनके पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुई है.

     जानिए क्या-क्या मिला नक्सलियों के पास से

     पुलिस सूत्रों के अनुसार गढ़वा जिला रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंजो के जंगल से पीएलएफआई के दो नक्सलियों को घेरकर पकड़ा.. ये दोनों नक्सली क्षेत्र में चल रही योजनाओं के ठेकेदारों से लेवी की मांग करते थे. जगह-जगह जाकर ये रंगदारी मांग रहे थे.पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिल रही थी. इस संबंध में जिले के एसपी अंजनी का को जानकारी मिल रही थी.

    इसी जानकारी के आधार पर मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जिसमें रंका थाना प्रभारी शंकर कुमार और रामकंडा थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता शामिल थे. टीम ने रणनीति बनाकर जंगल में घेराबंदी की और दो नक्सलियों को पकड़ने में सफलता पाई. लेकिन दो नक्सली फरार होने में सफल रहे. इस छापेमारी में तीन देसी बंदूक,जिंदा गोली, नक्सली वर्दी, मोबाइल और पर्चा, बरामद किए गए. डीएसपी संतोष कुमार ने कहा कि फरार हुए नक्सलियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news