कुख्यात साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें कैसे बेटियों की शादी के लिये रखे पैसों पर करता था हाथ साफ

    कुख्यात साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें कैसे बेटियों की शादी के लिये रखे पैसों पर करता था हाथ साफ

    गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधी शंकर मंडल को दबोचने में सफलता हासिल किया.गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल भी बरामद किया है. देर शाम मिले सफलता के दूसरे दिन बुधवार को एसडीपीओ अनिल सिंह और थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. 

    कुख्यात साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इस दौरान एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शंकर मंडल एक शातिर साइबर ठग है. पुलिस ने इसे उस वक्त दबोचा, जब शंकर मंडल मुफ्फसिल थाना इलाके के मां तारा होटल में कुछ साइबर अपराधियो के साथ साइबर अपराध की योजना बना रहा था.इसी सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने छापेमारी किया, और शंकर मंडल को दबोचने में सफल रहे, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर कर कुछ अपराधी फरार हो गए.

    जाने कैसे बेटियों की शादी  के लिये रखे पैसों पर करता था हाथ साफ

    एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शंकर मंडल लोगो के मोबाइल पर पेनकार्ड ब्लॉक्ड होने का संदेश देता था, और फोन पे का ऑनलाइन लिंक भेज कर खातेदारों के खाते से सारा पैसे उड़ा लिया करता था.  इस दौरान इसके झांसे में कई ऐसे लोगो भी आए,  जो अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जुटा कर  रखे थे और इलाज के लिए बैंक में पैसे को रखे हुए थे. लेकिन  शंकर मंडल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगो को ठगा, और जरूरतमंदों के खाते को खाली कर दिया. 

    50 लाख के घर का मालिक है यह साइबर ठग

    गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब इसके दोनो मोबाइल को खंगाला, तो दोनो मोबाइल में यूपीआई, yono बैंक, रिलायंस डिजिटल के वाउचर के अवैध ट्रांजेक्शन मिले. जबकि दोनो मोबाइल में  शीट डॉक्यूमेंट के कई फाइल में पांच लाख से अधिक मोबाइल नंबर और डाटा मिला. एक साइबर अपराधी के दो मोबाइल में अपराध से जुड़े इतने फाइल देख कर पुलिस भी हैरान रह गई.

    दोनों मोबाइल को खंगाल रही है पुलिस

    लिहाजा, अब उसके दोनो मोबाइल को खंगाला जा रहा है, लेकिन पुलिस की माने तो बेंगाबाद के महदैया गांव निवासी इस अपराधी का घर काफी आलीशान है और पुलिस की माने तो घर की कीमत ही 50 लाख के करीब है. वैसे 50 लाख के आलीशान घर को इस अपराधी ने साइबर अपराध से अर्जित संपत्ति से बनाया है या कुछ और इसकी जांच में भी पुलिस जुटी हुई है. वही एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर अपराध से जुड़े अपराधियों की  कुंडली खंगाल कर उन्हे कोर्ट से सख्त सजा दिलाने का  पुलिस प्रयास करेगी.क्योंकि जिले में साइबर अपराधियों के चंगुल में ऐसे लोग ही फंस रहे है जो बेटी की शादी और इलाज के लिए पैसे जमा कर रखे है.

    रिपोर्ट दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news