अमन साहू गैंग की महिला ब्रिगेड प्रमुख पम्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए कहां से हुई गिरफ्तारी

    अमन साहू गैंग की महिला ब्रिगेड प्रमुख पम्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए कहां से हुई गिरफ्तारी

    रांची(RANCHI )- कुख्यात अमन साहू गैंग बहुत बड़ा है. इसमें बहुत सारे लोग अलग-अलग क्षेत्र पर काम करते हैं. अमन साहू गैंग का नेटवर्क झारखंड ही नहीं बल्कि बाहर भी है. हत्या रंगदारी जैसे बड़े मामलों को अंजाम देने का आरोप इस गैंग पर रहा है. इस गैंग में महिला भी है. उनमें से एक लेडी डॉन भी है. यह भी पूरे गैंग में रसूख रखती है. 

    जानिए कौन है अमन साहू गैंग में लेडी डॉन

    अमन साहू गैंग में काम करने वाली एक लेडी का नाम है पम्मी. वैसे तो यह रांची के हिंदी पीढ़ी में रहती है लेकिन अमन साहू गैंग में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसकी गिरफ्तारी हो गई है. छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की है.पम्मी अपने को अमन साहू गैंग के प्रमुख सदस्य आकाश राय की प्रेमिका बताती है. जिस समय छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया उसने पुलिस को अपना परिचय देते हुए कहा कि वह सिमडेगा जेल में बंद आकाश राय की पत्नी है.

    पम्मी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार

    अमन साहू गैंग से जुड़ी पम्मी पर गंभीर आरोप है. छत्तीसगढ़ में गोलीबारी की घटना में उसका नाम आया था. वह अपराधियों को सहयोग भी देती रही है. इसलिए छत्तीसगढ़ पुलिस उसे तलाश कर रही थी. छत्तीसगढ़ में अमन साहू गैंग ने व्यवसाय के आवास पर गोलीबारी की थी. स्थानीय पुलिस ने जांच में पाया कि अमन साहू और लॉरेंस बिश्नोई गैंग साथ मिलकर काम कर रहा है. महिला सदस्य पम्मी फंड मैनेजमेंट करती रही है. हथियार भी उपलब्ध कराने का इसका काम रहा है. इसकी गिरफ्तारी के संबंध में एटीएस झारखंड के एसपी ने पुष्टि की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news