पल्सर पर सवार युवकों ने मारा धक्का, कमर से पिस्टल गिरने के बाद रेस हुई पुलिस

    पल्सर पर सवार युवकों ने मारा धक्का, कमर से पिस्टल गिरने के बाद रेस हुई पुलिस

    धनबाद (DHANBAD): झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर डिगवाडीह केनरा बैंक के समीप शुक्रवार को रात्रि करीब 7 बजे  पल्सर पर सवार युवकों के दवा बिक्रेता निर्मल चटर्जी को धक्का मार  दिया ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.  घटनास्थल से एक  लोडेड कट्टा पुलिस ने बरामद किया है. निर्मल चटर्जी बगडिगी बस्ती अपने घर जा रहे थे तभी  तेज पल्सर पर सवार तीन लोगो ने  धक्का मार दिया. 

    इसे भी पढ़ें:

    लातेहार में तीन साल के बेटे के साथ पिता की सड़क हादसे में मौत

    धक्का मारने के बाद लोडेड कट्टा एक युवक के कमर से गिर गया. स्थानीय लोगों ने जोड़ापोखर पुलिस को सूचना दी . घटना स्थल पर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल बल के साथ पहुचे और गंभीर रूप से घायल निर्मल को अस्पताल में  भर्ती कराया है. हिरासत में लिए गए तीन युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कही तीनों कोई आपराधिक घटना को अंजाम देने तो नहीं जा रहे थे. घटना के बाद डिगवाडीह में व्यपारियो में दहशत है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया कि  घायल का इलाज कराया जा रहा है .युवकों से  पूछताछ की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news