पिकअप लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    पिकअप लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के ग्रामीण इलाकों में अपराधी सक्रिय है. आए दिन अपराधी के द्वारा किसी के पैसे तो कभी गाड़ी लूटने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसे ही पिकअप लूट मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. मांडर थाना क्षेत्र में पिकअप से कोयला लेकर ईंट भट्टा जा रहे पिकअप के ड्राइवर और मालिक के साथ मारपीट कर पिकअप लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी अबुतालिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं लूट में इस्तेमाल की गई दो बाइक को भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है.

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सरहुल पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट पर थी. इस दौरान पिकअप वैन लूट की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधी अबु तालिब को गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस द्वारा जब्त कर ली गई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news