सतबरवा सामूहिक दुष्कर्म मामला: सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    सतबरवा सामूहिक दुष्कर्म मामला:  सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पलामू (PALAMU): जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकोरिया में विवाहिता से हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी बकोरिया के रहने वाले हैं. इस बीच पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के लिए उसे एमआरएमसीएच भेज दिया है. शुरूआती छानबीन में महिला तीन महीने की गर्भवती बताई गई है. वहीं इस मामले की छानबीन के लिए एसपी चंदन कुमार सिन्हा सतबरवा थाना पहुंच गए हैं. एसपी ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई घटना के तत्काल बाद ही ग्रामीणों की मदद से दो आरोपी पकड़े गए थे. शेष चार अन्य आरोपियों को देर रात पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार किया. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

    दरिंदगी का विरोध करने पर बदमाशों  पति के साथ किया मारपीट 

    मिली जानकारी के अनुसार सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में चर्चित भलुआही घाटी के समीप विवाहिता के साथ 6 लोगाों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को तब अंजाम दिया था जब पीड़िता अपने पति और एक अन्य रिश्तेदार के साथ शनिवार रात्रि लगभग 8 बजे अपने मायके जा रही थी. महिला अपने पति से नाराज होकर पैदल ही अपने मायके जा रही थी. पति जब उसे बाइक से ढूंढते हुए भेलवाघाटी के पास पहुंचा तो 6 लोग वहां आ धमके और उन्होंने महिला को अगवा कर पास के क्रशर में ले जाकर करीब 4 घंटे तक उसके साथ न केवल दरिंदगी की बल्कि इसका विरोध करने पर महिला के पति और रिश्तेदार के साथ मारपीट भी की. इस दौरान सभी आरोपियों ने उनकी बाइक व मोबाइल फोन भी छीन लिया था. आरोपी जब छीनी बाइक पर महिला को जबरदस्ती बीच में बैठाकर जंगल के रास्ते ले जा रहे थे तो इस दौरान महिला के मदद मांगने की कोशिश में ही वहां से गुजर रहे बोलेरो वाहन से बाइक की टक्कर हो गई. तत्काल ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई कर दी और बाद में उन्हें मनिका थाना की पुलिस को सौंप दिया.

    अभियुक्तों ने महिला के पति से मांगा था आधार कार्ड 

    एसपी ने कहा कि विवाहिता महिला के साथ 6 लोगों के गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है. 24 सितंबर को महिला अपने ससुराल में झगड़ा कर के अपने मायके माणिक थाना क्षेत्र जा रही थी, बाद में पति और एक रिस्तेदार महिला को खोजने निकले, बीच रास्ते में उस महिला को पैदल जाते देखा. महिला को घर वापस जाने को बोलते रहे पर वह महिला नहीं सुनी वह चलती रही.  पति पत्नी की लड़ाई को देखते हुए उस जगह 6 में से 2 अभियुक्त मौजूद थे. उन्हें लगा कि यह गड़बड़ मामला है, उन्होंने 4 अन्य दोस्तों को बुलाया और महिला समेत उसके पति और रिश्तेदार को पकड़ लिया, पति ने बोला की यह महिला उसकी पत्नी है तो सभी अभियुक्तों ने आधार कार्ड मांगा. उस समय पट्टी के पास आधार कार्ड नहीं था. इसके बाद अभियुक्तों ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया और महिला के पति और उसके रिशेदार को बहुत मारा. उससे उसका मोबाइल और बाइक भी छीन लिया, फिर महिला से सभी 6 अभियुक्तों ने बारी बारी से बलात्कार किया.  महिला की स्थिति अभी ठीक है और बाकी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news