किराना दुकान और घर पर अलग-अलग छापामारी, 4 किलो 800 ग्राम गंजा के साथ दो गिरफ्तार

    किराना दुकान और घर पर अलग-अलग छापामारी, 4 किलो 800 ग्राम गंजा के साथ दो गिरफ्तार

    पलामू (PALAMU): वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार ने हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश के नेतृत्व में भट्ठी मोहल्ला में छापामारी की.  इस दौरान विनोद प्रसाद गुप्ता की किराना दुकान से एक किलो एक सौ ग्राम और सपना कुमारी के घर से तीन किलो सात सौ ग्राम गंजा और सिक्के बरामद किए गए हैं. दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

    एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की.  उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह हुसैनाबाद के भट्ठी मोहल्ला स्थित विनोद प्रसाद गुप्ता की किराना दुकान में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान एक कपड़ा के थैला में एक किलो एक सौ ग्राम गंजा बरामद किया गया.  वहीं सपना कुमारी के घर की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के थैले में तीन किलो साथ सौ ग्राम गंजा के अलावा दो, पांच व एक रुपए का सिक्का 6320 रुपया भी मिला है. उन्होंने कागजात प्रस्तुत नहीं किया और संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया.  गंजा को जब्त कर दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.  अभियान में महिला एवं बालविकास संरक्षण थाना प्रभारी सुरबला भृंगराज के अलावा कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news