धनबाद : पाथरडीह में शार्ट सर्किट से जला दिव्यांग का घर, पुलिस भी पहुंची 

    धनबाद : पाथरडीह में शार्ट सर्किट से जला दिव्यांग का घर, पुलिस भी पहुंची 

    धनबाद(DHANBAD): पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला गेट के पास असहाय सेवा केंद्र वृद्धा आश्रम में रह रहे एक दिव्यांग का घर शुक्रवार को जल गया. आसपास के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. इस घर में दिव्यांग विवेक गुप्ता रहते है. जानकारी के अनुसार विवेक गुप्ता जिस कमरे में रह रहे थे, उसी कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग इतनी तेजी से बढ़ी कि लोगों के प्रयास के बावजूद घर में रखे सामान, पंखे आदि जलकर स्वाहा हो गए. 

    अकेले रहते है दिव्यांग 

    पड़ोसियों के अनुसार दिव्यांग अकेले रहते हैं और आसपास से मांग कर अपना जीवन यापन करते हैं. वह आज सुबह ही घर से दवा लेने बोलकर निकले थे. इसी बीच घटना घट गई और उनके सामान जल गए. सूचना पर पाथरडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. 

    रिपोर्ट : संतोष, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news