रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी

    रामनवमी में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम कर लिया गया है साथ ही राज्य के सभी 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

    रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी

    रांची(RANCHI): रामनवमी में सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. किसी भी तरह के हालात से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम कर लिया गया है साथ ही राज्य के सभी 24 जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. अतिसंवेदनशील इलाकों में विशेष मॉक ड्रिल भी कराई है ताकि आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके. त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. वही त्योहारों के समय लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इस बात का खास ध्यान रखने को कहा गया है.

    रांची, जमशेदपुर, गिरिडीह, हजारीबाग और लोहरदगा को संवेदनशील जिले चिन्हित किया गया है. इनमें रांची और हजारीबाग में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और यहां अतिरिक्त बल तैनात है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भीड़भाड़ वाले इलाकों, जुलूस मार्गों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके अलावा दंगा नियंत्रण वाहन, क्विक रिस्पॉन्स टीम और विशेष गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे. अधिकारियों को हर स्थिति पर नजर बनाए रखने और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

    आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए निगरानी होगी, वहीं सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी. कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके.

    इसके साथ ही अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी. प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं. आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे शांति और भाईचारा बनाए रखें और किसी भी भ्रामक जानकारी पर भरोसा न करें.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news