Police action: कभी आलीशान था वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान का घर, अब कैसे बन गया खंडहर

    Police action: कभी आलीशान था वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान का घर, अब कैसे बन गया खंडहर

    धनबाद(DHANBAD): विदेश में छुपकर धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिलों में अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे गैंगस्टर प्रिंस खान का वासेपुर का घर अब खंडहर बन गया है. धनबाद पुलिस चौतरफ़ा घेराबंदी कर रही है. उसके आर्थिक तंत्र को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. उसके प्रत्यक्ष -अप्रत्यक्ष समर्थको को जेल भेज रही है.  धनबाद पुलिस ने मंगलवार को एक  बार फिर कुर्की की कार्रवाई की.  अब तक पुलिस ने कई कुर्कियो में चल संपत्तियां को जब्त  कर लिया है. खिड़की -दरवाजे को उखाड़ ले गई है.  अब पुलिस छज्जा भी उखाड़ लिया है. 

     सूत्रों के अनुसार अभी और भी मामलों में भी कुर्की  हो सकती है.   24 नवंबर 2021 को वासेपुर में नन्हे की हत्या हुई थी.  इस मामले में प्रिंस खान समेत अन्य को नामजद  आरोपी बनाया गया था.  इसके बाद से ही प्रिंस खान धनबाद छोड़ दिया।  हालांकि आरोप यह भी  लगे थे कि बैंक मोड़ पुलिस को चकमा देकर उसने पासपोर्ट बनवाया और उसके बाद से फरार हो गया.  हालांकि फरारी में भी वह कारोबारियों  को रंगदारी के लिए धमकी, फायरिंग और बमबाजी की घटनाओं को अंजाम दिलाता  रहा.  जिसको लेकर उसके खिलाफ लगातार मामले दर्ज होते रहे.

      मंगलवार को पुलिस ने बैंक मोड़ थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के  मामले में उसके घर की कुर्की -जब्ती  की.  कार्रवाई में  प्रिंस खान  के घर की छत के शेड  को पुलिस ने कटवा कर जब्त  कर लिया।  पुलिस को यह भी  खबर मिल रही है कि प्रिंस खान के खाली घर में रात में उसके गुर्गे  अड्डा बाजी करते है.  प्रिंस खान के बारे में खबर यह है कि वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह पाकिस्तान या दूसरे खाड़ी देश में भाग गया है.  वैसे, धनबाद पुलिस प्रिंस खान के गुर्गों  के खिलाफ करवाई तेज किए हुए है. 

    अभी हाल ही में रांची से प्रिंस खान के एक मजबूत समर्थक को गिरफ्तार किया था.  इसके पहले धनबाद पुलिस ने उसके गुर्गों  के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी.  छापेमारी में कई लोगों की गिरफ्तारी हुई, बड़ी मात्रा में जमीन का पेपर एग्रीमेंट और डीड  पुलिस के हाथ लगे थे. पुलिस प्रिंस खान के गुर्गो  पर लगातार नजर बनाए हुए है.  प्रिंस खान फिलहाल झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है .  विदेश से उसे वापस लाने की दिशा में पुलिस काम  कर रही है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news