पीएम मोदी की देवघर यात्रा: SPG ने संभाली कमान, झारखंड पुलिस ने 11 IPS तैनात किए,और जानिए क्या है खास

    पीएम मोदी की देवघर यात्रा: SPG ने संभाली कमान, झारखंड पुलिस ने 11 IPS तैनात किए,और जानिए क्या है खास

    देवघर(DEOGHAR) - पीएम नरेंद्र मोदी के देवघर कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.देवघर एयरपोर्ट और सभा स्थल पर एसपीजी के जवान तैनात हैं. झारखंड सरकार की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.पीएम के कार्यक्रम को लेकर झारखंड पुलिस ने 11 IPS अफसरों को तैनात किया है. एसपीजी के आईजी स्तर के अधिकारी पीएम की सुरक्षा के प्रभारी हैं.

    मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो बाबा बैजनाथ का दर्शन करेंगे

    देवघर शहर में कार्यक्रम की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा का प्रयोग होगा.देवघर में पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा लगभग 16 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.पीएम मोदी बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे.मंदिर में पीएम मोदी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जाएंगे.यहां वे 15 मिनट रहेंगे.मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो बाबा बैजनाथ का दर्शन करेंगे.मंदिर परिसर भी एसपीजी सुरक्षा घेरे में होगा. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को पीएम मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news