तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल: चर्चित तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने पढ़िए किससे की है शादी,क्यों हो रहा अधिकृत पुष्टि का इंतजार

    तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल: चर्चित तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने पढ़िए किससे की है शादी,क्यों हो रहा अधिकृत पुष्टि का इंतजार

    धनबाद(DHANBAD): तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की शादी की तश्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कहा जा रहा है कि चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा ने विदेश में जाकर शादी कर ली है.  वह पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में शादी की है.  यह  शादी पिछले महीने 3 मई  को हुई बताई जाती है. हालांकि  शादी की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.  महुआ मोइत्रा की यह दूसरी शादी होगी.  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में महुआ मोइत्रा को जर्मनी में पिनाकी मिश्रा के साथ देखा गया है.  जिसमें वह मांग टीका और गहना पहनी हुई  हुई नजर आ रही है.  

    50 वर्षीय सांसद महुआ मोइत्रा  बंगाल के  कृष्णा नगर से सांसद है.  उनका जन्म 1974 में असम में हुआ था.  उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर की थी.  2010 में तृणमूल  कांग्रेस में शामिल हुई और 2019 में पहली बार सांसद चुनी गई.  उसके बाद 2024 में भी जीत हासिल की है.  वह अपने जोरदार भाषणों के लिए जानी जाती है.   पिनाकी मिश्रा बीजेडी के वरिष्ठ नेता है. ओडिशा के पूरी से कई बार सांसद रह चुके है.  दोनों अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठित और प्रभावशाली माने जाते है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news