दुमका: 60:40 नियोजन नीति के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन, सड़कों पर आवागमन पूरी तरह ठप्प

    दुमका: 60:40 नियोजन नीति के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन, सड़कों पर आवागमन पूरी तरह ठप्प

    दुमका (DUMKA) : छात्र संगठनों द्वारा 60:40 के नियोजन नीति के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है. चरण बद्ध आंदोलन के तहत झारखंड में 10 और 11 जून को चक्का जाम की घोषणा की गई थी, जिसका असर दुमका में देखने को मिल रहा है. छात्र समन्वय समिति के बैनर तले काफी संख्या में छात्र सुबह से ही सड़कों पर उतर कर आवागमन पूरी तरह ठप्प कर दिया है. छात्रों की टोली शहर के फूलो झानो चौक, दुधानी टावर चौक, अम्बेडकर चौक सहित बिभिन्न चौक चौराहे को जाम कर दिया है. जाम स्थल पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है.    

    आंदोलन के बाद भी सरकार की तरफ से पहल नहीं

    60-40 नियोजन नीति को लेकर 48 घण्टे के बंद का असर बाजार पर भी पड़ा है.  शहर की दुकाने भी बंद है. छात्र समन्वय समिति का कहना है कि चरणबद्ध आंदोलन के बाद भी सरकार की तरफ से अब तक नियोजन नीति को लेकर पहल नहीं कि गयी है. आने वाले समय में अनिश्चित कालीन आर्थिक नाकेबन्दी होगी. इस विषय पर सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक चुप है. आने वाले समय में यहां के युवा सभी 81 विधायको को उनके क्षेत्र से भगाने का काम करेगी. बंदी से निपटने के लिए प्रसासनिक स्तर से तैयारी भी की गई है. जगह जगह सुरक्षा बलों के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news