गढ़वा में चोरों के आतंक से लोग परेशान! तीन दिनों के अंदर हुई तीन जगहों पर चोरी, लेकिन नहीं हुआ खुलासा, पढ़ें कहां-कहां का है मामला

    गढ़वा में चोरों के आतंक से लोग परेशान! तीन दिनों के अंदर हुई तीन जगहों पर चोरी, लेकिन नहीं हुआ खुलासा, पढ़ें कहां-कहां का है मामला

    गढ़वा(GADHWA): झारखंड के गढ़वा जिले में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ चुका है, यही वजह है कि यहां के स्थानीय लोग चोरों से काफी परेशान नजर आ रहे है. जहां तीन दिनों में तीन जगहों पर चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रूपए की नगद, गहना सहित सामान की चोरी किए है.चोरों के इस आतंक से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

     तीन दिनों के अंदर हुई तीन जगहों पर चोरी

    आपको बताये कि पहली घटना सहिजना मुहल्ला का है. जहां दैनिक अख़बार के पत्रकार के घर डेढ़ लाख नगद के साथ तीन लाख के गहने चोर लेकर उड़ गये. वहीं दूसरी घटना शहर के सोनपुरवा का है.जहां निर्माणाधीन घर के स्टोर रूम से दो लाख की सामान की चोरी हुई है. जबकि माझीयाओ मोड़ स्थित गैस दुकान से तीन लाख रुपए के पीतल का सामान की चोरी हुई है. इस दुकान मे बीस दिनों में यह दूसरी चोरी की घटना हुई है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    इन सभी मामलो में पीड़ितों की ओर से सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है. अब देखना होगा कि कितने दिनों में पुलिस सभी चोरी के मामलों का खुलासा करती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news