चोरी करते रंगेहाथ धराया चोर, लोगों ने जमकर की धुनाई, पुलिस को सौंपा

    चोरी करते रंगेहाथ धराया चोर, लोगों ने जमकर की धुनाई, पुलिस को सौंपा

    दुमका (DUMKA): दुमका नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर बाउरीपाड़ा मोहल्ला में चोरी की नियत से दिनदहाड़े एक युवक एक घर में घुस गया. गृहस्वामी की नजर जब पड़ी, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए और चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. इसकी सूचना नगर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने कब्जे में लेकर नगर थाना चली गई. पुलिस गिरफ्त में आए चोर का नाम नियाज बताया जा रहा है जो लूट पाड़ा मोहल्ला का रहने वाला है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    अपराध को लगाम देने में विफल पुलिस

    बता दें कि हाल के कुछ महीनों में दुमका शहर में चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. चोरों का आतंक इस कदर व्याप्त है कि कई मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर रात में पहरेदारी करते हैं. हाल में घटित चोरी की किसी भी घटना का उद्भेदन पुलिस करने में विफल रही है.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news