मोहल्ले में गाय के खटालों को लेकर लोगों का विरोध, गंदगी से संक्रमण की आशंका

    मोहल्ले में गाय के खटालों को लेकर लोगों का विरोध, गंदगी से संक्रमण की आशंका

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : आपने कई गली मोहल्ले में गाय के खटालों को चलते देखा होगा. लोग अपने घर के बाहर खटाल लगा देते हैं और पशुपालन करते हैं. ऐसे में अब राजधानी रांची में इन तमाम मोहल्ले में चल रहे खटालों को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध शुरू हो गया है. लोगों ने इसलिए कर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर कंप्लेंट दर्ज किया है. लोगों का कहना है कि मोहल्ले में स्थिति ऐसी है कि आए दिन इन खटाल के पशुओं के कारण मारपीट जैसी समस्या होते रहती है. लोग इसका विरोध करते हैं और फिर वह विरोध मारपीट में तब्दील हो जाती है. जिसे लेकर सभी काफी परेशान है और अब मोहल्ले में खटालों को लेकर विरोध जारी हो गया है.
     
    मोहल्ले में गंदगी का अंबार

    इधर हाल ही में मोहल्ले में पशुओं को रोकने को लेकर एक घटना हुई . जिसपर 24 अक्टूबर को एक प्राथमिक भी दर्ज कराई गई थी. लोगों ने लिखित आवेदन में कहा था कि खटाल की वजह से मोहल्ले में गंदगी का अंबार लग गया है. ऐसे में तू तू मैं मैं हो रहा है और आपसी विवाद जैसी समस्या अभी बढ़ रही है. इन तमाम चीजों को देखते ही अब लोगों का यह कहना है कि मोहल्ले में खटाल और पशुपालन जैसी चीजों को बंद कराया जाए ताकि ऐसी विवादों से लोग बच सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news