आदिवासी समाज के लोगों ने की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजा, झारखंड के ये लोग इस मिशन में शामिल 

    आदिवासी समाज के लोगों ने की चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूजा, झारखंड के ये लोग इस मिशन में शामिल 

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत अब इतिहास रचने के कुछ ही दूरी पर है. चंद्रयान-3 का अब से कुछ देर में चांद पर लैंडिंग होने वाला है. इस ऐतिहासिक पल को लेकर हर भारतीय गौरवान्वित हो रहा है. सभी लोग नजरे गड़ाए बैठे है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हो इसके लिए देशभर में पूजा पाठ हवन और यज्ञ किए जा रहे हैं. वहीं इस बार झारखंड में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जो अब तक कही देखने को नहीं मिला है. राज्य में आदिवासी समाज के लोग में काफी उत्साह देखने को मिला है. चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर झारखंड के लोग काफी उत्साहित हैं. इधर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर रांची में सारना समाज द्वारा विशेष रूप से पूजा अर्चना की गई.  प्रकृति पूजक इस समाज की महिला और पुरुषों ने एक साथ माता सरना की पूजा की. लोगों ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की दुआ है कि चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग निर्धारित समय पर हो और विश्व में एक बार फिर से भारत का मान सम्मान बढे. 

    झारखंड के ये लोग इस मिशन में शामिल 

    झारखंड के लोगों को इस बात का गर्व है कि चंद्रयान-3 के कई महत्वपूर्ण उपकरणों का निर्माण भारी अभियंत्रण निगम, एचईसी में किया है. इसके अलावा चंद्रयान तीन की लैंडिंग टीम में जमशेदपुर के युवा वैज्ञानिक आयुष झा शामिल है. आयुष झा इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कर चुके हैं. पढ़ाई के बाद आयुष झा ने वैज्ञानिक के रूप में इसरो जॉइन किया. वही रांची से सटे खूंटी जिला के तोरपा के रहने वाले संतोष यादव भी इसरो में वैज्ञानिक हैं और इनका भी योगदान चंद्रयान-3 में रहा है. इस लिहाज से भी कहा जाए तो चंद्रयान 3 को लेकर झारखंड के लोगों में काफी उत्सुकता है. 

    14 अगस्त को किया गया था लॉन्च 

    चंद्रयान 3 मिशन इंतजार लोगों को लंबे समय से था इसके बारे में बता दे कि इस मिशन को पूरा करने के लिए 600 करोड रुपए की लागत लगी है. 14 अगस्त को इसे लॉन्च किया गया था. इसरो द्वारा जो निर्धारित समय तय किया गया था उसे अनुसार यह काम कर रहा है. 29 अगस्त यानी आज शाम 6:00 बज कर 4 मिनट पर चांद के साथ है पर उतरेगा. है मिशन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने का मिल रहा है सभी प्रार्थनाओं के साथ खड़े हैं कि आज भारत अपने मिशन में सफल होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news