कुड़मी जाति के लोग उतरे सड़क पर, जानिए क्या है उनकी मांग 

    कुड़मी जाति के लोग उतरे सड़क पर, जानिए क्या है उनकी मांग

    धनबाद(DHANBAD): कुड़मी  जाति को आदिवासी सूची में डालने के लिए शुक्रवार को  कुड़मी  जाति युवा मंच के बैनर तले लोग सड़क पर उतरे.  उन्होंने कुड़मी  जाति को आदिवासी सूची में डालने की मांग की. यह आंदोलन अब राजनीति रूप लेता दिख रहा है. कुड़मी  समाज पिछले कई वर्षों से संघर्षरत है. उसकी मांग है कि उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिले.

    और अब वह चुप नहीं बैठेंगे 

    आंदोलनकारियों का कहना है कि पिछले दिनों जब केंद्र सरकार ने भोक्ता और पुरान जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने के लिए संविधान संशोधन बिल पेश किया, तो कुड़मी  समुदाय को उम्मीद जगी थी की उन्हें भी आदिवासी सूची में डाला जाएगा ,लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और उसी के बाद से यह समाज आंदोलन के रास्ते पर है. 



    Related News